फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं को-एक्टर, बोलीं- 'झूठ बोल रहे थे वो लोग जिन्होंने...'

Sun, 21 Jun 2020 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके करीबियों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज होनी है। इस फिल्म से अभिनेत्री संजना संघी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। सुशांत के निधन से संजना सदमे में हैं। अब उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के साथ तस्वीर साझा करते हुए संजना लिखती हैं कि 'जो लोग कह रहे थे कि समय घाव को भर देगा वो झूठ बोल रहे थे। कुछ ऐसा लग रहा है कि घाव ताजा हो रहे हैं और खून बह रहा है। वो पल जो हमेशा के लिए यादें बन जाएंगी। हम एक साथ हंसे लेकिन अब फिर कभी ऐसा नहीं होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया
संजना आगे लिखती हैं कि 'ऐसे सवाल जिनका जवाब नहीं मिलेगा। अविश्वास ऐसा जो केवल बढ़ता है। इन घावों में एक फिल्म भी शामिल है। एक गिफ्ट है जिसे सभी को देखना बाकी है। हमारे देश के बच्चों, उनकी शिक्षा और उनके भविष्य के लिए सपने, योजनाएं और इच्छाएं शामिल हैं जो पूरी होंगी।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया
संजना लिखती हैं कि 'मैं यह वादा करती हूं कि इन सपनों में से प्रत्येक को पूरा करने के लिए सबकुछ करूंगी जैसे आप हमेशा मुझसे चाहते थे। आपने वादा किया था कि हम सब एक साथ काम करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बात सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की कई हस्तियों के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर पर कलाकारों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी गई है। खासकर करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान और एकता कपूर सहित कई अन्य पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है सुशांत भी इसी गुटबाजी का शिकार हुए हैं।

Father's Day: सोनम कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फादर्स डे की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें