फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने खबरों पर जाहिर किया गुस्सा, कहा, 'FIR में केवल एक इंसान का नाम है- रिया'

Mon, 10 Aug 2020 12:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, श्वेता सिंह कीर्ति, विशाल कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले की जांच अभी भी जारी है, जिसके जरिए पता लगाया जा रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है या नहीं। और यदि की है तो इसका कारण क्या है। इन तमाम सवालों का जवाब पहले मुंबई पुलिस ढूंढ रही थी, इसके बाद बिहार पुलिस और अब सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने एक न्यूज आर्टिकल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विशाल कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग में एक न्यूज आर्टिकल को लेकर जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल इस न्यूज आर्टिकल में लिखा गया था, 'बिहारी लोग स्टीरियोटाइप होते हैं।' आगे आर्टिकल में लिखा है कि कैसे 'टॉक्सिक' बिहारी परिवार अपने बेटे की गर्लफ्रेंड्स को बर्दाश्त नहीं कर पाते और उन्हें स्वीकार नहीं करते। इसी आर्टिकल पर विशाल भड़क गए और उन्होंने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का उदाहरण देते हुए इस आर्टिकल की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'बहुत से लोग जानते हैं कि सुशांत ने अंकिता को कम से कम छह साल तक डेट किया और वे लगभग अपने पूरे रिलेशनशिप के दौरान साथ ही रहे थे। लोगों ने अंकिता और सुशांत के परिवार की कई तस्वीरें देखी हैं और लगभग सभी जानते हैं कि सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य, मेरी पत्नी सहित, अंकिता के साथ लगातार संपर्क में हैं।'
 

4 of 5
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
आगे विशाल लिखते हैं, 'सुशांत ने फिर शायद कृति को डेट किया (हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कभी नहीं बताया कि वे साथ थे इसलिए हो सकता कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त रहे हों) और आखिरी बार जब हम जुलाई 2017 में उनसे मिले थे, तो कृति से भी हमारी मुलाकात हुई थी। हमें कृति भी अच्छी लगी थी।' आखिर में विशाल ने FIR के बारे में बात करते हुए लिखा, 'FIR में ये नहीं लिखा है कि मेरे ससुर को अंकिता पसंद नहीं थी। उन्होंने तो बल्कि अंकिता को स्वीकार किया और उनके और सुशांत के साथ मुंबई में भी रहे थे। इस FIR में केवल एक इंसान का नाम है- रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विशाल कीर्ति, सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति हैं। श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं। इन दिनों श्वेता सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। श्वेता अपने परिवार के साथ यूएस में रहती हैं इसलिए इस लड़ाई में वो सोशल मीडिया के माध्यम से ही सहयोग दे रही हैं।

पढ़ें: सतीश शाह ने कोरोना वायरस को दी मात, इलाज करवाकर लौटे घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें