फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश शाह ने कोरोना वायरस को दी मात, इलाज करवाकर लौटे घर

Sun, 09 Aug 2020 10:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश के साथ ही साथ मुंबई (महाराष्ट्र) में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते इस संक्रमण से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रह गया है। हाल ही में बच्चन परिवार ने इस महामारी को मात दी है। जिसके बाद अभिनेत्री नताशा सूरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। अब खबर है कि टेलीविजन और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
satish shah - फोटो : social media
दरअसल सतीश शाह जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद 20 जुलाई को अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, अब एक्टर इस महामारी को मात दे चुके हैं और अस्पताल से घर भी लौट आए हैं। हाल ही में उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद 28 जुलाई को उन्हें डिस्टार्ज कर दिया गया था। हालांकि सुरक्षा कारणों से सतीश शाह ने 11 अगस्त तक के लिए खुद को क्वारंटीन रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
satish shah - फोटो : social media
सतीश ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक ट्वीट कर नानावती अस्पताल के स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया है। सतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे स्वास्थ्य को सामान्य करने के लिए लीलावती अस्पताल के स्वर्गदूतों को धन्यवाद नहीं दे सकता। भगवान आप सभी का भला करें।' हालांकि इससे पहले सतीश ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। कोरोना को मात देने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
 

4 of 5
satish shah - फोटो : social media
मीडिया से बात करते हुए सतीश कौशिक ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, लेकिन वह समय से अपनी दवाइयां ले रहे थे। फिर भी जब उनका बुखार कम नहीं हुआ तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, सतीश कौशिक का कहना था कि, वह पिछले चार महीनों से घर पर ही थे। ऐसे में उन्हें भी यह समझ नहीं आया कि वह इस वायरस की चपेट में कैसे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
satish shah - फोटो : social media
गौरतलब है कि सतीश शाह 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'फिल्मी चक्कर' और 'ये जो है जिंदगी' सहित कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। 'साराभाई' में सतीश के किरदार इंद्रवदन को काफी पसंद भी किया गया था। इसके अलावा सतीश 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'हमशक्ल्स', 'रा. वन', 'मालामाल', 'ओम शांति ओम', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मुझसे शादी करोगी' और 'फना' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आईं नताशा सूरी, छह दिन पहले पुणे से लौटते ही हो गई थीं बीमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें