सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जुटी सीबीआई शनिवार को बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा सुशांत का कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सुशांत की मौत के वक्त ये दोनों लोग घर पर ही थे। टीम ने सुशांत की मौत से पहले के घटनाक्रम को रिक्रिएट करने के लिए घर का दौरा किया। करीब छह घंटे बाद रात करीब आठ बजे टीम सुशांत के घर से निकली। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने कूपर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की।
सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से हुई पूछताछ, सीबीआई के सवालों पर मिले गोलमोल जवाब