सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट का ये कहना कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत से वह तबसे वाकिफ़ है जब वह अपनी नई फिल्म सड़क 2 की कास्टिंग कर रहे थे, एक चौंकाने वाला खुलासा है। सड़क 2 की शूटिंग पिछले साल मई में शुरू हुई और इस फिल्म में जिस रोल के लिए सुशांत मुकेश भट्ट से मिले, वह रोल फिल्म में अब आदित्य रॉय कपूर कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। और, फिल्म की हीरोइन हैं, आलिया भट्ट जिन्होंने कभी टेलीविजन शो कॉफी विद करण में सुशांत सिंह का कथित रूप से खूब मजाक उड़ाया था। सुशांत की फिल्म सोनचिड़िया पिछले साल मार्च में रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी थी और उसी के बाद ये खबरें आने लगी थीं कि निर्माता करण जौहर ने सुशांत की फिल्म ड्राइव नेटफ्लिक्स को बेच दी है।