सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
रिया पर लगाए थे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत केस में जब बिहार पुलिस, मुंबई जांच करने पहुंची थी तब उन्होंने महेश शेट्टी से भी पूछताछ की थी। इस दौरान महेश ने कहा था कि सुशांत के ज्यादातर कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती और उसकी मां ने बदल दिया था। उनका यह भी कहना था कि सुशांत अपने परिवार और दोस्तों से बात करने के बाद अपना मोबाइल फोन रीसेट करते थे क्योंकि रिया को सुशांत का परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा संपर्क में रहना पसंद नहीं था। लॉकडाउन से पहले सुशांत की ओर से बॉडीगार्ड को भी बर्खास्त कर दिया गया था।