अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 80 दिन बीत चुके हैं। पहले मुंबई पुलिस फिर बिहार की पुलिस, उसके बाद सीबीआई को ये मामला ट्रांसफर कर दिया गया। इस केस की गहराई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही अभी तक जांच एजेंसी अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच पाई है। इस मामले को सुलझने को कितना वक्त और लगेगा, ये कहा नहीं जा सकता। सुशांत की मौत बिलकुल अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की मौत की याद दिलाती है। इन दोनों की मौत में कई समानताएं हैं।