फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पिता ने दर्ज कराया बयान, ईडी से कहा- 'बेटे के खाते से 15 करोड़ ऐसे अकाउंट में भेजे गए...'

Tue, 18 Aug 2020 02:03 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुशांत के अकाउंट से रिया ने 15 करोड़ रुपये की हेर फेर की है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने केके सिंह का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने ईडी से कहा कि उनके बेटे के अकाउंट से अवैध रूप से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। जिसके बाद ईडी ने सुशांत के पिता से आरोपों के सबूत मांगे। केके सिंह ने कहा कि सुशांत के बैंक अकाउंट से उन अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर किए गए जिनसे सुशांत का कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने शक जताया कि रिया के परिवार वालों को पैसे ट्रांसफर हुए हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
ईडी फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप के फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे जो भी मैसेज डिलीट हुए हैं उनकी डिटेल मिल सके। इसके अलावा ईडी को व्हाट्सएप कॉल की डिटेल भी वापस मिल सकेगी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत के पिता के आरोपों पर रिया की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वह जांच में सहयोग कर रही है। मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय दोनों को रिया के सभी वित्तीय दस्तावेज सौंप दिए गए हैं जो स्पष्ट रूप से इस तरह के आरोपों को गलत साबित करते हैं। बिहार पुलिस की एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। रिया अवैध जांच का हिस्सा नहीं बन सकतीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रिया की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि सुशांत के खातों से उनके अकाउंट में एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं किया है। उनके सभी आयकर रिटर्न की जांच पुलिस के साथ साथ ईडी ने भी की है। रिया और सुशांत के परिवार के संबंध पहले से ही ठीक नहीं थे ऐसे में महज कटुता की भावना के चलते ये आरोप लगाए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें