फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नेपोटिज्म नहीं है सुशांत की मौत के पीछे का कारण? दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया के खिलाफ करवाई FIR

Tue, 28 Jul 2020 09:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
14 जून को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत मिले थे। करीब डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा पाई है। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना (बिहार) के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुशांत के पिता की इस एफआईआर के बाद से दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद जांच का पूरा मामला ही पलटता दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही केस में अभी तक की जांच का एंगल नेपोटिज्म दिखाई दे रहा था और मुंबई पुलिस भी उस मुताबिक ही जांच कर रही थी और बॉलीवुड के तमाम सितारों के बयान दर्ज कर रही थी। लेकिन केके सिंह की एफआईआर ने इस केस का नजरिया ही बदल दिया है।  राजीव नगर के कार्यकारी थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने बताया है  कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड दो फाड़ हो गया था और हर कोई नेपोटिज्म और इनसाइडर- आउटसाइडर पर बात कर रहा था। ऐसे में कई स्टाक किड्स को ट्रोल किया जाने लगा था और साथ ही साथ कई अन्य सितारों पर ये आरोप लगने लगा था कि सुशांत की मौत के लिए सीधे तौर पर न सही लेकिन वही जिम्मेदार हैं। भाई भतीजावाद को लेकर बहस में करण जौहर से लेकर सलमान खान तक का नाम सामने आया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज वायरल हुए, जिनमे अलग अलग सितारे अलग अलग जगहों पर सुशांत को नीचा दिखा रहे थे।

4 of 6
A R Rehman
सुशांत के बाद बढ़ती नेपोटिज्म की बहस में कई दिग्गजों ने भी बॉलीवुड के काले राज खोले और बताया कि उनके साथ भी इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा गलत हुआ है। हाल ही में ए आर रहमान ने भी बताया था कि एक गैंग उनके खिलाफ काम कर रहा है। याद दिला दें कि सुशांत की शुरुआती जांच के वक्त शेखर कपूर ने भी फिल्म पानी के डिब्बा बंद होने का जिक्र करते हुए नेपोटिज्म और बॉलीवुड के भेदभाव का जिक्र किया था। हालांकि अब सुशांत के पिता की रिया के खिलाफ एफआईआर ने जांच का पूरा नजरिया ही बदल दिया है।

विज्ञापन

5 of 6
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai
सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, 'मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया की तुम कही पर नहीं जाओगे।' केके सिंह ने आगे बताया कि रिया ने सुशांत से कहा था कि अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी की तुम पागल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
केके सिंह ने आगे बताया कि जब रिया को लगा की सुशांत सिंह उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी बहुत कम रह गया है, तो रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है तो रिया जोकि सुशांत के साथ रह ही थी दिनांक 8/6/20 को सुशांत के घर से काफी सामान कैश, जेवरात, लैपटॉप , पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड, उनके पिन नम्बर जिसमें सुशांत के अहम दस्तावेज, ईलाज के सारे कागज लेकर चली गई। सुशांत के पिता ने एफआईआर में कहा, 'जाने के बाद उसने मेरे बेटे सुशांत का फोन नंबर अपने फोन में ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सुशांत ने मेरी बेटी को फोन किया। सुशांत ने कहा रिया मुझे कहीं फंसा देगी, वो यहां से काफी सामान लेकर चली गई है। मुझे धमकी देकर गई है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानीं तो तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें