फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन पहले सुशांत की 'रहस्यमयी मौत' को लेकर रिया चक्रवर्ती ने उठाई थी CBI जांच की मांग, अमित शाह से मांगी थी मदद, अब खुद सवालों के घेरे में

Tue, 28 Jul 2020 09:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें सुशांत की मौत के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो रहीं हैं। जिससे पीछा छुड़ाने के लिए रिया ने CBI जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
रिया ने करीब 12 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी थी। रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है।'
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
रिया ने आगे लिखा था- 'मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिजनों इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है। खबर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें