रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंपनी ने दी सफाई
आईटीसी के प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा है, 'ये पूरी तरह से गलत और शरारती संदेश फैलाया जा रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिंगो का विज्ञापन एक दिवंगत बॉलीवुड सेलिब्रिटी का मजाक उड़ा रहा है। इस तरह के गलत मैसेज जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस तरह के शरारती पोस्ट का शिकार न हों। बिंगो का हालिया विज्ञापन एक साल पहले अक्टूबर 2019 में शूट हुआ था। कोविड 19 की महामारी के कारण बिंगो के लॉन्च में देरी की वजह से इसे इस साल प्रसारित किया गया है।'