अक्षय कुमार
- फोटो : file photo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को मृत अवस्था में मिले थे। मामला कथित तौर पर आत्महत्या का है। लेकिन, अब तक इस बारे में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट नहीं पेश की गई है। इस मामले में सोशल मीडिया पर तमाम दूसरे कलाकारों पर भी निशाने साधे गए। बिहार के यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने इस मामले में अक्षय कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर तमाम वीडियोज बनाए।