प्रेम कहानी में एक लड़का होता है, एक लड़की होती है
कभी दोनों रोते हैं, कभी दोनों हंसते हैं..
राजेश खन्ना और मुमताज की सुपरहिट फिल्म प्रेम कहानी के लिए आनंद बक्षी का लिखा ये गाना प्रेमियों का पसंदीदा गाना रहा है। बिहार से बंबई (मुंबई) नाम कमाने आया एक लड़का अक्सर ये गाना गाता है। टीवी सीरियल में उसे काम मिलता है। वहीं एक शोख, चंचल, हसीना पर उसका दिल आता है। दोनों दीवाने मिलकर शहर में, रात में और दोपहर में एक आशियाना ढूंढते हैं और अच्छे दिन बिताते हैं। लड़का मशहूर हो रहा है। लोगों को उसका काम पसंद आ रहा है और फिर एक बड़ी कंपनी का उसे फोन आता है।
विज्ञापन
2 of 9
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
लड़के के दिन एक फोन कॉल से बदल जाते हैं। उसे देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी अपनी पिक्चर का हीरो बनाने का फैसला कर चुकी है। नाम के साथ अब उसे दाम भी मिलने लगते हैं। घर की महिलाओं की पहचान से बाहर निकल पहली बार उसका नाम दुनिया जानती है, सुशांत सिंह राजपूत। दफ्तर से नए हीरो की नई फिल्म की खबर लेकर घर लौटने वाले शौहरों को उनकी बीवियां बताती हैं कि ये लड़का तो उनके लिए पहले से हीरो है। उसका तो अपने प्रशंसकों के साथ पवित्र रिश्ता कब से चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
किसी हिंदी फिल्म की कहानी सा सब कुछ इस रील लाइफ के हीरो की रीयल लाइफ में हो रहा है। फिर एक दिन जिस कंपनी की फिल्म ये लड़का कर रहा होता है, वहां उसे एक विलायती सी दिखने वाली लड़की दिखती है। शक्ल फिरंगन सी है, उसे पता है। लेकिन इसकी सीरत भी रंग बदल लेगी, उसे पता नहीं था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी की ये भी एक हसीना थी, नाम रिया चक्रवर्ती।
4 of 9
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब तक संजय लीला भंसाली की लिखी प्रेम कहानी सी दिखती रही इस लव स्टोरी में श्रीराम राघवन का सिनेमा मंगलवार को घुसता है। जब सुशांत के पिता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर करा देते हैं। मामला पूरे 15 करोड़ रुपये का है। रिया से सुशांत का मिलना और सुशांत के घरवालों से रिया की खटपट उनका दबा छुपा और व्यक्तिगत मामला रहा लेकिन दोनों की लव स्टोरी का ट्रेलर पिछले साल अगस्त में सामने आया जब दोनों एक साथ लद्दाख में छुट्टियां मनाते हुए कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन
5 of 9
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
रिया ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में एक तेलुगू फिल्म से की। अगले ही साल उन्होंने 'मेरे डैड की मारुति' से हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स की यूथ विंग वाई फिल्म्स के निर्माण में ही बनाया गया था। इसके बाद रिया के हाथ लगी 'सोनाली केबल'। जिससे वह किसी को भी खुश नहीं कर पाईं। इसके तीन साल बाद वह 'दोबारा- सी यू ईविल' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे किरदारों में नजर आईं। फिर उन्हें वाई फिल्म्स ने एक बार फिर 'बैंक चोर' में जगह दी।
अंतिम बार रिया मुकेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में नजर आई हैं। हालांकि, अभी तक वह अपने काम से न ही दर्शकों को और न ही समीक्षकों को खुश कर पाई हैं। अब तक रिया के करियर में कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है सिवाय फिल्मों से इतर विवादों के। पहला विवाद तब खड़ा हुआ जब सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती का एक फोटो वायरल हुआ है। उस फोटो में हालांकि कुछ आपत्तिजनक नहीं था लेकिन फिर भी इंटरनेट पर रिया को खूब ट्रोल किया गया। इस बारे में सामने आकर महेश भट्ट ने अपनी सफाई भी दी।
विज्ञापन
7 of 9
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, महेश इसके लिए माफी नहीं मांग रहे थे। उनका कहना था, 'मैं इस बच्ची के साथ संबंध रखने का अकेला जिम्मेदार हूं। अगर किसी के दिमाग में गंदगी भरी हुई है और इसे कुछ और नजरिए से देखते हैं तो यह आपकी परेशानी है, हमारी नहीं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को यशराज फिल्म्स ने एक साथ वर्ष 2012 में साइन किया था। ये दोनों पहली बार मिले भी इसी दौरान थे। उस समय सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' पर काम कर रहे थे जबकि रिया चक्रवर्ती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रही थीं।
उस समय सुशांत टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ संबंध में थे। बताते हैं कि रिया से मिलने के बाद अंकिता और सुशांत के रिश्ते में दरार आ गई थी। धीरे-धीरे सुशांत और रिया एक दूसरे के करीब आए और अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि, इसका जिक्र अभी कहीं नहीं हुआ है कि यह सब कब शुरू हुआ? लेकिन, मीडिया में ऐसी खबरें पिछले साल अगस्त से ही आनी शुरू हो गई थीं। इन दोनों को एक साथ लद्दाख में छुट्टियां मनाते हुए पाया गया। इसके बाद तो सुशांत और रिया को अक्सर रेस्टोरेंट में, जिम में और अलग अलग जगहों पर देखा जाता रहा।
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुद रिया ने इस बात का खुलासा किया है कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे। इससे पहले दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बात नहीं कबूली थी। खुद रिया ने ही अपने बयान में बताया है कि वे दोनों बहुत ही जल्द शादी भी करने वाले थे। अब मामले में पुलिस भी पूछताछ कर ही रही है और रिया पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। कहानी पूरी फिल्मी हो चुकी है और इसका क्लाइमेक्स अपने अपने हिसाब से लिखने के लिए बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस दोनों जोर लगा रही हैं।