फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कराया था आठ हार्ड डिस्क का डाटा, सुशांत के पारिवारिक वकील बोले- 'वो जानती थीं कि इससे उन्हें...'

Thu, 27 Aug 2020 01:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती और विकास सिंह - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, ANI
सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने बुधवार को सीबीआई से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया। पिठानी ने बताया कि सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया चक्रवर्ती ने एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया था और उससे आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए थे। इसके बाद रिया अपने भाई शौविक से साथ सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। ये पूरी घटना 8 जून को हुई थी। पिठानी के इस खुलासे के बाद अब सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा, 'जब आप कुछ दिनों के लिए जा रही थीं तो हार्ड ड्राइव ले जाने का औचित्य समझ नहीं आता। साफ था कि वो हमेशा के लिए जा रही थीं और उनको ये भी अंदेशा था कि सुशांत के साथ कुछ होने वाला है और ये हार्ड ड्राइव सुशांत के नहीं रहने के बाद उनको दिक्कत पहुंचा सकती हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI
विकास सिंह ने आगे कहा, 'कुछ तो हार्ड ड्राइव्स में ऐसा था जिससे रिया की भागेदारी स्पष्ट होती है। वो हार्ड ड्राइव ड्रग्स से जुड़ा था या किसी और चीज को साबित करने के लिए था ये तो जांच ही बताएगी।'

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
बुधवार को रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए हुए मैसेज को रिट्रीव किया गया। उनके इन्हीं मैसेज से पता चलता है कि सुशांत भी ड्रग्स लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच 19 जनवरी 2020 को बात हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया ने श्रुति को लिखा, ‘..आज सुबह वो रो रहा था और सिद्धू से कहा घर वापस चला जाए। वो मदद मांग रहा है और इलाज चाह रहा है। देखो, अगर उसने किया तो चलो डॉक्टर्स से सही दवाइयां दिलवाएं। वो तुम सबको चाहता है। तुम सब उसका इतना ख्याल रख रही हो और वक्त पर सभी दवाइयां दे रही हो फिर भी वो ठीक नहीं हो रहा है। उसे पूरी तरह से वीड बंद करना होगा। उसने कहा कि कल से छोड़ दिया। वो सोने के लिए गया है। मैं दिन भर के लिए निकल रही हूं। सुबह 11 बजे साहिल आरोग्य निधि जा रहा है ना?' इस पर श्रुति ने जवाब दिया, 'हां'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया चक्रवर्ती के दो अन्य चैट
एक अन्य चैट रिया और जया साहा के बीच की भी है। यह चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें जया, रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।' एक और चैट में सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच बातचीत है, जिसमें सैमुअल कहते हैं, 'हाय रिया, स्टफ खत्म हो चुके हैं।' ये चैट 17 अप्रैल 2020 की है। इसके बाद वह रिया से पूछता है, क्या हम ये शौविक (रिया के भाई) के दोस्त से ले सकते हैं?, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश (hash) और (bud) है।' हैश और बड कम स्ट्रॉन्ग ड्रग माना जाता है।

तमन्ना भाटिया के घर पहुंचा कोरोना, माता-पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ये है अभिनेत्री की रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें