कोरोना का कहर देशभर में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कुछ समय पहले बच्चन परिवार भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। हालांकि परिवार ने इस बीमारी को मात दे दी है। अब खबर है कि कोरोना वायरस 'बाहुबली' फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर भी पहुंच गया है। अभिनेत्री के माता पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।