फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने यूं कहा अपने इकलौते लाडले 'गुलशन' को अलविदा...

Sat, 27 Jun 2020 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से उनके फैंस लेकर परिवार तक सभी लोग दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत के बाद पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत, हमारा इकलौता और दुलारा गुलशन था।

"आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत और लेकिन हमारे लिए गुलशन। खुला दिल, बातूनी और तेज दिमाग। हर चीज के लिए जिज्ञासु, हर बात को लेकर उत्सुक रहने वाले। बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उनका शौक था। मुस्कुराते तो खिल उठताे परिवार के बड़ों का गौरव और बच्चों के प्रेरणा। एक दूरबीन हमेशा साथ रखते, शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था। हमें ये मानने में बरसों लगेंगे कि उनकी हंसी कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी।

विज्ञापन


विज्ञान की बातें हमें समझाने की उनकी ललक हमें फिर कभी देखने को नहीं मिलेगी। वे परिवार में कभी न भरी जाने वाली रिक्तता छोड़ गए हैं। इस शून्य से हम स्तब्ध हैं।''

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
''वे अपने प्रशंसकों से बेहद पार करते थे। आप सबने हमारे गुलशन पर जो असीम प्रेम बरसाया है उसके लिए हम हदय से कृतज हैं अब जब वो हमारे साथ नहीं हैं, उनके स्मृति को संजोने के लिए हमने सुशांत सिंह राजपूत  फाउंडेशन की स्थापना की है। उद्देश्य सुशांत के पसंदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विजान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन प्रोत्साहन देना है।"

"उनका बचपन पटना के राजीव नगर में बीता था। उनके आवास को हम उनका स्मारक बनाने जा रहे हैं। वहां उनके हजारो किताबों, दूरबीन, फ्लाइट। स्मियूलेटर, गिटार, फर्निटर, एवं अन्य चीजों को प्रदर्शित करने का विचार है। हमारी हार्दिक इच्छा है कि उनके प्रशंसक उनसे जुड़े रहें। सुशांत के इंस्टाग्राम पेज को करोड़ों प्रशंसक फॉलो करते हैं। हम इसे लेगेसी अकाउंट की तरह चलाए रखना चाहते हैं। जिससे कि सुशांत के दिल का रिश्ता उनके प्रशंसकों के साथ हमेशा बना रहे।"
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें 14 जून को सुशांत सिंह ने मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरा देश, बॉलीवुड समेत बिहार के लोग भी काफी निराश और हताश हैं। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें