फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के साथ लद्दाख में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत !, तस्वीरें आई सामने

Mon, 24 Jun 2019 08:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम कई एक्ट्रेस के साथ सुनने को मिल चुका है। उनका रिश्ता टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबा चला, लेकिन एक समय बाद ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sushant singh rajput - फोटो : social media
इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिस वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती- सुशांत सिंह को लेकर एक और खबर आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग से समय निकालकर लद्दाख में एन्जॉय कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
खास बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती भी है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इन दोनों के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है, वहीं बैकग्राउंड को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इन दोनों की तस्वीर एक ही जगह की है। 
 

4 of 5
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
हालांकि सोशल मीडिया में इन दोनों ने अभी तक लद्दाख की कोई भी तस्वीर साथ में शेयर नहीं की है। सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री में महज 6 साल हुए हैं लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह का नाम कृति सेनन से भी जुड़ा चुका है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान से अफेयर की भी खबरें आईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
बात करें सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्मों की तो इन दोनों वह 'छिछोरे' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें