फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स, एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Thu, 05 Nov 2020 04:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत ड्रग केस - फोटो : फाइल फोटो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। इस केस में अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में एनसीबी ने रंगे हाथों एक ऐसे शख्स को दबोचा जो कथित तौर पर फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनसीबी (फाइल) - फोटो : ANI
एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग्स) मामले में भी इस आरोपी का नाम सामने आया है। एनसीबी ने इस आरोपी कई प्रकार की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एनसीबी (फाइल) - फोटो : ANI
एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया। उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई।

4 of 5
एनसीबी (फाइल) - फोटो : ANI
अधिकारी ने कहा कि वाहिद का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वह फिल्म उद्योग और टीवी धारावाहिकों से जुड़े लोगों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। माना जा रहा है कि वाहिद ड्रग्स मामले में कई और बड़े खुलासे कर सकता है। एनसीबी आरोपी से उन बड़े नामों को जानने की कोशिश करेगी जिन्हें वाहिद ड्रग्स सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
एनसीबी ने इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर हैं। इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें