फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: ड्रग एंगल में चार बड़े नाम आए सामने, दो नेता और दो अन्य का बॉलीवुड से नाता!

Tue, 01 Sep 2020 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बाद अब उनके माता पिता से पूछताछ जारी है। सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स ब्यूरो भी ड्रग एंगल से इस केस की जांच कर रही है। इस बीच कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सामने आई ताजा जानकारी में ड्रग एंगल में चार बड़े नामों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत केस में अब चार बड़े नाम फंसते दिख रहे हैं। इनमें मुंबई के दो नेता, एक टीवी अभिनेता और एक फिल्ममेकर शामिल हैं। सूत्रों का दावा है कि इन चारों का रिया चक्रवर्ती से ड्रग को लेकर संबंध है। एनसीबी डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना इसकी जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया चक्रवर्ती पहले ही ड्रग्स लेने से इनकार कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं लिया लेकिन सुशांत नियमित तौर पर गांजा लिया करते थे। इसके अलावा रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 'रिया ने कोई ड्रग्स नहीं लिए हैं। नारकोटिक्स टीम अगर कोई टेस्ट करने के लिए बोलेगी तो रिया उसके लिए तैयार हैं।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
अक्सर बहुत रोते थे सुशांत- सैमुअल
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमुअल मिरांडा ने बताया कि उन्हें काम पर सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने रखा था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था। सैमुअल ने कहा कि एक दिन सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था इसके बाद प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
पार्टी में शामिल नहीं होते थे सुशांत सिंह राजपूत
सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें