फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF स्टार यश और राधिका के बेटे का हुआ नामकरण संस्कार, Video वायरल

Tue, 01 Sep 2020 01:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यश और राधिका - फोटो : Instragram; iamradhikapandit
फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश और उनकी पत्नी राधिका ने हाल ही में अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया। दरअसल यश की पत्नी राधिका पंडित हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। दोनों ने अपने नन्हे बेटे का नाम यथर्व रखा है। यश के फैंस उनके बेटे को जूनियर रॉकी के नाम से भी बुलाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यश और राधिका - फोटो : Instragram; iamradhikapandit
यश ने नामकरण समारोह की तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। यश ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- और वो एक जो हमें पूरा करता है। दो घंटे पहले साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
यश और राधिका - फोटो : Instragram; iamradhikapandit
यश और राधिका की पहले से एक बेटी भी है। जिसका नाम आर्या यश है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की ही एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी और 2018 में इनके घर पहली संतान आई थी। दोनों अब दो बच्चों के माता-पिता हैं।

4 of 5
युवा राजकुमार और श्रीदेवी के वेडिंग रिसेप्शन में यश - फोटो : instagram
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF ACTOR
मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे। दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। फिलहाल यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें