फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर का खुलासा, थाईलैंड ट्रिप के बाद अलग हो गए थे सारा और दिवंगत अभिनेता

Sun, 13 Sep 2020 10:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95
सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा किया है जो या तो ड्रग्स का सेवन करते हैं या फिर ड्रग पार्टीज में शामिल होते रहे हैं। रिया ने जिन 25 नामों का खुलासा किया है उनमें अभिनेत्री सारा अली खान भी हैं। इस बीच सुशांत का ड्राइवर सामने आया है जिसने कई राज खोले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर धीरेंद्र यादव से सीबीआई ने भी पूछताछ की थी। धीरेद्र ने कई मीडिया चैनल से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की थी। ऐसे ही एक चैनल से बात करते हुए धीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने सुशांत के साथ अक्टूबर 2018 से अप्रैल 2019 तक काम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95
सुशांत के ड्राइवर ने बताया कि सुशांत और सारा अली खान करीबी दोस्त थे। जब उनसे पूछा गया कि 'क्या सारा, सुशांत के घर जाती थीं?' इस पर उन्होंने कहा कि 'वह (सारा) घर पर नहीं आती थीं।' दोनों 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' के घर गए थे। उसी दौरान साथ में यात्रा करते थे।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने इससे पहले कहा था कि सुशांत और सारा जनवरी 2019 में थाईलैंड ट्रिप पर गए थे। थाईलैंड ट्रिप के सवाल पर ड्राइवर ने कहा कि 'ट्रिप से आने के बाद मैडम नहीं थी साथ में।' आगे उन्होंने बताया कि 'शायद 10 दिन का ट्रिप था। तब 'सोनचिरैया' रिलीज हुई थी। मैं उसके बाद छुट्टी पर चला गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत के ड्रग्स लेने के सवाल पर ड्राइवर ने कहा कि 'मैं जब काम करता था तब कोई ड्रग्स नहीं लेता था। सभी का एक नियमित शेड्यूल था। हम ज्यादातर साथ में शूटिंग पर जाते थे और वो टेनिस, क्रिकेट और दूसरे खेल खेलते थे।' साथ ही ड्राइवर ने खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती के आने के बाद से सुशांत और उनके परिवार के संबंध खराब होने लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें