फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से लेकर मधुबाला तक, जेल जाने के बाद कोई हुआ फ्लॉप तो किसी की बदल गई जिंदगी

Sun, 13 Sep 2020 08:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और मधुबाला - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद 14 दिनों के लिए रिया चक्रवर्ती को जेल भेज दिया गया। रिया का फिल्मी करियर काफी छोटा है और अभी तक उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। भविष्य में रिया चक्रवर्ती का क्या होगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन ये भी बड़ी अजीब बात है कि कुछ बॉलीवुड स्टार्स जब जेल से सजा काटकर लौटे तो उनका करियर चमक गया तो वहीं कुछ निकलते ही गुमनाम हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : फाइल
सलमान खान
विवाद और कामयाबी सलमान खान के साथ-साथ चली है। उन पर कई मामले दर्ज हैं। हिट एंड रन और काले हिरण का शिकार मामले में वो जेल की हवा भी खा चुके हैं। लेकिन जेल जाने से सलमान के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्हें फिल्में मिलती रहीं और उनका करियर संवारता रहा। आज सलमान टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शाइनी आहूजा - फोटो : फाइल
शाइनी आहूजा
फिल्म हजारों ख्वाहिशें से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता शाइनी आहूजा का करियर अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन साल 2009 में उनके घर काम करने वाली महिला ने अभिनेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस केस में शाइनी दोषी पाए गए और उनका करियर चौपट हो गया। 

 

4 of 7
संजय दत्त - फोटो : फाइल
संजय दत्त
मुंबई धमाकों के वक्त गैर कानूनी हथियार घर पर रखने के लिए संजय दत्त को पांच साल की सजा हुई। जेल जाने से पहले संजय दत्त का करियर अच्छा चल रहा था। संजय दत्त जेल गए और 2016 में सजा काटकर वापस लौटे। जेल जाने से उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने फिल्मों में दमदार वापसी की।
विज्ञापन

5 of 7
फरदीन खान - फोटो : instagram/fardeen__khan_actor
फरदीन खान
मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को कोकीन रखने और सप्लाई करने के चलते जेल की हवा खानी पड़ी। जेल से आने के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता न मिलता देख वो बॉलीवुड से दूर हो गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान
छोटे नवाब सैफ अली खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। मुंबई के ताज होटल में सैफ का एक NRI से झगड़ा हो गया और सैफ ने एनआरआई की धुनाई कर दी। इसके बाद बात पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले कुछ सालों में सैफ का करियर लगातार ऊपर बढ़ रहा है। एक फिल्में अब पर्दे पर अच्छी कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मधुबाला - फोटो : फाइल
मधुबाला
शायद आप ये बात न जानते हों कि मधुबाला को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल, मधुबाला को बीआर चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘नया दौर’ के लिए साइन किया गया था और इसके लिए उन्हें एडवांस भी दे दिया गया था। लेकिन बाद में मधुबाला ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बीआर चोपड़ा कोर्ट पहुंच गए और मधुबाला को जेल के पीछे जाना पड़ा था। मधुबाला का फिल्मी करियर इस घटना से नहीं रुका और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें