बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने 14 जून को अपने एक और सितारा खो दिया। रविवार को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं उनकी आत्महत्या से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। फिल्मी और छोटे पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिली। ऐसे में हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं।