कंगना रनौत बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फिल्मों के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखने और बयानबाजी करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत की डिजिटल टीम अभिनेत्री की हर तरह की राय और बयानों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। कई अभिनेत्रियों पर आरोप- प्रत्यारोप के बाद कंगना की टीम ने अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।