बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार सक्रिय हैं। वह उनकी मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री व सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हुई है।