सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके फैंस के बीच बॉलीवुड के कुछ कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों को लेकर काफी गुस्सा है। यही वह वजह है कि बहुत से लोग सोशल मीडिया पर सलमान खान, आलिया भट्ट और करण जौहर की आलोचना कर रहे हैं। वहीं इन कलाकारों के फैंस भी जवाब में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान ने अपने फैंस को शांति रहने की अपील की और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का साथ दें।