फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना से प्रेरित होकर अभिनेता बने थे टॉम ऑल्टर, सचिन तेंदुलकर का लिया था पहला टीवी इंटरव्यू

Mon, 22 Jun 2020 03:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टॉम ऑल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार टॉम ऑल्टर का जन्मदिन 22 जून को होता है। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया था। विदेशी दिखने वाले टॉम ऑल्टर असल में भारतीय मूल के थे। टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून साल 1950 को देहरादून के मसूरी में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
टॉम ऑल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर ने अपने पूरे फिल्मी सफर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने बंगाली, आसामी, गुजराती, तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम किया। टॉम ऑल्टर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1976 में आई रामानंद सागर की फिल्म चरस से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार कलाकार और निर्देशकों के साथ काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
टॉम ऑल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर के अभिनय की शुरुआत करने वजह भी काफी दिलचस्प है। उन्हें हिंदी फिल्में देखने का शौक था। एक बार वह अपने किसी दोस्त के साथ राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म आराधा देखने गए। इस फिल्म में राजेश खन्ना के अभिनय ने टॉम ऑल्टर काफी प्रेरित किया और उन्होंने पुणे के एफटीआईआई में दाखिला लेने का फैसला किया। वरना वह इससे पहले हरियाणा के एक स्कूल में अध्यापक थे। 

4 of 5
टॉम ऑल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म में भी काम किया था। वह साल 1977 में शतरंज के खिलाड़ी फिल्म में नजर आए थे। सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंशी प्रेम चंद की लघुकथा पर आधारित थी। टॉम ऑल्टर की शानदार फिल्में क्रांति, गांधी, राम तेरी गंगा मैली, देश-परदेश, सलीम लंगड़े पे मत रो, कर्मा, परिंदा, आशिकी, जुनून, परिंदा, वीर-जारा, मंगल पांडे थीं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर, टॉम अल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी जिंदगी के आखिरी समय में वह थियेटर से जुड़े रहे। टॉम ऑल्टर थियेटर के क्षेत्र का भी बड़ा नाम बनकर उभरे। विदेशी परिवार में पले-बड़े होने के बावजूद उनकी हिंदी और ऊर्दू भाषा काफी साफ थी। वहीं यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का टीवी के लिए पहला इंटरव्यू लेने वाली शख्स भी टॉम ऑल्टर ही हैं। उस समय सचिन अपने करियर की शुरुआत में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें