फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोनोलॉजी: जिंदगी का रण छोड़ गए राजपूत के ये हैं दुखद अफसाने, अपने हुए बेगाने तो नहीं रहे सुशांत

विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभी पिछले साल की ही तो बात है। सोन चिड़िया की पूरी टीम लेकर अमर उजाला के कार्यक्रम ‘बागी बोलता है’ के लिए मैं कानपुर पहुंचा था। सुशांत राजपूत ने अलग से पूछा, ‘सर, ये असली वाले बागी कंट्रोल में तो रहेंगे ना।’ फिर खुद ही जोर से ठट्ठा मारकर हंस पड़े। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे जरूर टेंशन में थे। बाकी भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी अपने में सिमटे रहे। इस फिल्म को फ्लॉप हुए सवा साल होने को आया लेकिन इसका दर्द सुशांत के दिल से कभी गया नहीं। और, इस दर्द पर मरहम लगाने की बजाय इसे तमाम और लोग लगातार कुरेदते ही रहे।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के दिल का घाव समझने के लिए इससे थोड़ा और पीछे जाना होगा। कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने मुकेश छाबड़ा की फिल्म किजी और मैनी की विदेश में शूटिंग को लेकर कुछ किस्से 2018 की सर्दियों में सामने आने शुरू हुए थे। सुशांत पर आरोप लगा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह फिल्म की हीरोइन संजना के साथ कुछ ज्यादा ही दोस्ती दिखा रहे थे। हालांकि, भारत लौटते ही संजना सांघी ने पहला काम इन अफवाहों को खंडन करने का ही किया और बाकायदा इसके लिए ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया। हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स की इस रीमेक का दर्द सुशांत को लगातार कमजोर करता रहा। अंकिता लोखंडे से सुशांत की दोस्ती ऐसे ही एक हादसे के चलते टूटी थी और तब उनको भरी महफिल में जोर का थप्पड़ भी पड़ा था।

विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
किजी और मैनी से सुशांत को बड़ी उम्मीदें रहीं। लेकिन, फिल्म की रिलीज संजना वाले विवाद के चलते ही टली। फिर इसका नाम बदल कर इसके मेकर्स ने दिल बेचारा कर दिया और अभी एक दिन पहले ही इस फिल्म के थिएटर में रिलीज न होने की बात सामने आई। सुशांत को कहा गया था कि वह इसका एलान अपने सोशल मीडिया पर करेंगे। इससे पहले उनकी फिल्म छिछोरे का कलेक्शन भी इतना महान नहीं हो पाया था कि उनके पीछे निर्माताओं की लाइन लग जाती। उनकी एक और फिल्म ड्राइव को भी करण जौहर ने थिएटर में रिलीज करने की बजाय नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया था। ले देकर सुशांत के पास सिर्फ किजी औऱ मैनी उर्फ दिल बेचारा ही एक फिल्म थी और उसे भी ओटीटी पर बेचने की बातें सामने आ गईं।

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत का करियर खत्म होने के करीब है, ये बात खुद सुशांत को भी समझ में आने लगी थी। फिल्म ड्राइव के नेटफ्लिक्स पर जाने के बाद से ही उनके पास नई फिल्मों के ऑफर्स आने कम हो गए थे। और, सुशांत का तिलिस्म पहली बार तब दरका था जब टीवी पर किस देश में है मेरा दिल के बाद पवित्र रिश्ता से हिंदुस्तान के घर घर में मशहूर हुए सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करने के वक्त बहुत मोटे पैसे लेकर निर्माता दिनेश विजन की एक ऐसी फिल्म साइन कर ली, जिसे दिनेश ने खुद निर्देशित किया। राब्ता नाम की इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से सुशांत का करियर कभी उबर नहीं पाया।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के लिए बीता हफ्ता काफी हलचल भरा रहा है। 9 जून को उनकी पुरानी मैनेजर दिशा सालियान ने 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाकर जान दे दी। 11 जून को खबरें आनी शुरू हुईं कि उनकी पुरानी दोस्त अंकिता लोखंडे की एक उद्योगपति से शादी होने जा रही है और दोनों की सगाई भी हो गई है। 14 जून को सुशांत ने खुदकुशी कर ली। ये तीनों घटनाएं इतनी तेजी से एक के बाद एक हुई हैं कि लोग समझ ही नहीं पा रहे कि इनका कोई कनेक्शन है भी कि नहीं। सुशांत के करीबी ये भी बताते हैं कि फिल्मों के ऑफर्स बंद होने के बाद पिछले दो साल से सुशांत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपने पिता से भी उनके रिश्ते बिगड़ चुके थे सो वह वहां से भी मदद नहीं मांग पा रहे थे। अपने पुश्तैनी घर भी वह 17 साल बाद पिछले साल गर्मियों में ही गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की आखिरी महिला दोस्त रहीं रिया चक्रवर्ती। वह फिलहाल सामने नहीं आ रही हैं, पुलिस सूत्र बताते हैं कि सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले उन्हें फोन किया था। रिया चक्रवर्ती औऱ सुशांत काफी दिनों साथ भी रहे लेकिन दोनों के बीच किस बात को लेकर तकरार हुई ये स्पष्ट नहीं है। हां, उनकी पुरानी मैनेजर दिशा की मौत के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ जरूर की थी। दिशा की मौत की तफ्तीश की खबरों को दबाने के प्रयास भी हुए हैं। दिशा ने खुदकुशी से पहले रिया चक्रवर्ती से बात की थी, ये बात भी पुलिस की तफ्तीश में सामने आ रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कह रही लेकिन मामले की तह तक जाना मुंबई पुलिस के लिए अब जरूरी हो जाएगा क्योंकि सुशांत की मौत की वजह जाने बिना उनके रसूख वाले रिश्तेदार चुप नहीं बैठेंगे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, कहा- 'ये आत्महत्या नहीं साजिश है, सीबीआई जांच हो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें