फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, कहा- 'ये आत्महत्या नहीं साजिश है, सीबीआई जांच हो'

Sun, 14 Jun 2020 07:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पप्पू यादव, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैस, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके परिवार वाले सदमे में हैं। वहीं उनके आत्महत्या करने को लेकर कोई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का भी कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं। इस बीच बिहार के मशहूर राजनेता पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि वह आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठा सकते। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद पप्पू यादव उनके घर पर परिवारवालों से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन

3 of 5
पप्पू यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचकर पप्पू यादव ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ ही सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने की तस्वीर को पप्पू यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को साजिश बताया है।

4 of 5
पप्पू यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिहार के गौरव सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते! उनकी मौत की सीबीआई जांच हो। उनके पिताजी से पटना स्थित आवास पर मिला, वह सीबीआई जांच चाहते हैं, वह कहते हैं कि मौत के दो घंटे पहले उनकी बात हुई थी। खुदकुशी जैसी कोई बात ही नहीं थी! उनके परिजनों से मिलकर भाव विह्वल हो गया'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार का गौरव थे। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते थे। इसमें किसी की साजिश है। उनकी मौत की जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। उन्होंने रविवार को बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके आत्महत्या की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने दी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर सदमे में परिवार, पिता भी कुछ बोलने की हालत में नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें