फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से शादी के बाद आज भी अपनी पहली पत्नी अमृता को याद करते हैं सैफ, वजह है बेहद खूबसूरत

Fri, 05 Feb 2021 11:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : social media
सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। उसके बाद करीना कपूर से शादी भी उनके जीवन का एक अहम फैसला रहा है। लेकिन करीना से शादी के बाद सैफ आज भी अपनी पहली पत्नी को एक खूबसूरत वजह से याद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : फाइल फोटो
सैफ अली खान कहते हैं कि अमृता सिंह की वजह से ही वह अपने जीवन में आगे बढ़ पाए थे। अमृता ने ही उन्हें करियर को गंभीरता से लेने की सीख दी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा था कि अमृता के कारण ही वह करियर में ऊंचाई हासिल कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद सैफ ने अमृता के साथ बीते वक्त को याद करते हुए कहा, 'मैं अपने घर से भाग गया था और 20 साल की उम्र में ही अमृता से शादी कर ली थी। मैं इस बात के लिए हमेशा अमृता का आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे अपने काम और पेशे को गंभीरता से लेने की सीख दी थी।'

4 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
1991 में शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं - सारा अली खान और इब्राहिम। लेकिन यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। साल 2004 में सैफ और अमृता एक दूसरे से अलग हो गए और तलाक दे दिया। बता दें कि सारा और इब्राहिम अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage
इसके बाद सैफ ने आगे बढ़ने का फैसला किया और 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता आज भी अकेली हैं। करीना से शादी के बाद भी सैफ सारा और इब्राहिम का बहुत ख्याल रखते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सैफ अपनी बीवी करीना के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें