फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर पर इस अभिनेत्री ने उठाए सवाल, कहा- 'आत्महत्या नहीं मर्डर हुआ'

Tue, 23 Jun 2020 04:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सितारे उनकी आत्महत्या को भाई- भतीजावाद का शिकार बता रहे हैं तो बहुत से ऐसे भी हैं जो उनकी मौत को एक साजिश कह रहे हैं। साजिश बताने वालों में अभिनेत्री पायल रोहतगी का नाम भी शामिल हैं। पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं वह बॉलीवुड सितारों और अन्य मुद्दों पर हमेशा अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला
पायल रोहतगी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया है। उन्होंने अपने वीडियो में खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत जिस डॉक्टर से अपने डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे, वह सभी को डिप्रेशन में रहने की ही दवा देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जितनी भी मैं खबरें पढ़ रही हूं उनसे मुझे लगता है कि उनकी आत्महत्या नहीं हुई बल्कि उनका मर्डर हुआ है। वह जिस मनोचिकित्सक से अपना इलाज करा रहे थे उनके पास जाने की सलाह दिबाकर बनर्जी ने दी थी। उस मनोचिकित्सक से मैं भी अपना इलाज करवा चुकी हूं। वह अपने सभी मरीजों को बाइपोलर डिसऑर्डर बताते हैं।
 

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी ने आगे कहा कि मैं खुद भी उनके पास गई थीं और उनकी दवाइयों से लोग और डिप्रेस हो जाते हैं। इतना ही नहीं पायल रोहतगी ने वीडियो में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनका गला घोंटा गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के सुशांत के गले पर निशान थे उससे साफ पता चलता है कि इतना फिट इंसान आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका गला घोंटा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही पायल रोहतगी मे अपने वीडियो में निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती को लेकर भी ढेर सारी बातें कही हैं। इस वीडियो के साथ पायल रोहतगी ने कैप्शन में लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था'। सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

पढ़ें: VIDEO: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रजत राठौर ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, अक्षय कुमार ने इस अंदाज में की तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें