फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स पर भड़कीं धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट, बोलीं- इंडस्ट्री में सुशांत के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ

Mon, 15 Jun 2020 01:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी, सपना और सुशांत - फोटो : Social Media
कोई उभरता हुआ सितारा ऐसे कैसे खुदकुशी कर सकता है? हर शख्स की जुबान पर यही सवाल है लेकिन इसका जवाब तो सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही दे सकते थे। सोचिए कि जो दिमाग से इतना तेज रहा हो कि फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड जीत लिया हो वो डिप्रेशन का शिकार कैसे हो सकता है? कई लोग सुशांत की आत्महत्या को संदिग्ध मान रहे हैं। इस बीच मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter
सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। सपना, धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट रही हैं और उन्होंने भी इस फिल्म में अपना योगदान दिया था। सुशांत की मौत से सपना को गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सपना और सुशांत - फोटो : Social Media
सपना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'सुशांत पिछले कई सालों से बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इंडस्ट्री में कोई उनके लिए खड़ा नहीं हुआ और न ही मदद का हाथ बढ़ाया। आज सुशांत के लिए पोस्ट करना दिखाता है कि इंडस्ट्री कितनी सतही है। यहां कोई आपका दोस्त नहीं है।'
 

4 of 5
पप्पू यादव, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
पप्पू यादव बोले सीबीआई जांच करे
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते। सुशांत बिहार के रहने वाले थे। उनके घर पर पहुंचे राजनेता पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुशांत आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठा सकते। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने अभिनेता की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई आत्महत्या की बात
सुशांत सिंह राजपूत की देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

बाइस्कोप: बापू व अनिल कपूर की जोड़ी का अमर संदेश, 'सांसों से नहीं, कदमों से नहीं, मोहब्बत से....'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें