फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के शव का वीडियो बनाने पर भड़की थीं दीपिका पादुकोण, अब फोटो जर्नलिस्ट ने दिया ये जवाब

Wed, 24 Jun 2020 03:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। सुशांत के फैंस उनके पुराने वीडियो और तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक फोटो पत्रकार पर उस समय भड़क गईं जब उसने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो पत्रकार का नाम विरल भियानी है। दरअसल विरल भियानी ने बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के शव को अंतिम संस्कार की जगह पर ले जाते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के साथ विरल ने ऐसा पोस्ट लिखा जिसको पढ़कर दीपिका पादुकोण भड़क गईं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विरल भियानी सुशांत सिंह राजपूत के शव के वीडियो के पोस्ट में लिखा था, 'मेरे द्वारा ली गईं और पोस्ट की गई फोटो और वीडियो को मेरी अनुमति के बिना कई भी इस्तेमाल न करें।' इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'ठीक है, लेकिन क्या यह सही है कि आपने यह वीडियो लिया। इसे पोस्ट भी किया, वह भी सुशांत के परिवार की अनुमति के बिना।' दीपिका पादुकोण के इस कमेंट पर अब फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विरल भियानी ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप अपनी पार्टी के लिए लोगों को बुलाते हैं, लेकिन तब क्या जब वही व्यक्ति मर जाता है? यह एक मतलबी इंडस्ट्री है, मैंने बहुत से अंतिम संस्कार देखे हैं और वहीं एक रजा मुराद या अशोक पंडित है जो हमेशा सम्मान देने के लिए आते हैं।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विरल ने आगे लिखा, 'बहुत सारे टीवी चैनल और मीडिया हाउस अंतिम संस्कार का लाइव कवरेज कर रहे थे और उनमें से कोई भी किसी भी दिशा- निर्देश का पालन नहीं कर रहा था, लेकिन आखिरी दिनों में पत्रकारों पर भड़कते हैं।' इसके बाद अपने आखिरी ट्वीट में विरल ने लिखा, 'मैं हमेशा आलोचना और नकारात्मकता के लिए तैयार रहता हूं क्योंकि यह सब मेरी मदद करते हैं। मैं अकेले ही अपना सोशल मीडिया संभाल रहा हूं इसलिए मैं बहुत सारी गलतियां करता हूं लेकिन जब मैं गलत हूं तो मेरे फॉलोअर्स हमेशा मुझे सही करते हैं और हां मेरी पोस्ट अजीब हैं। हमेशा ध्यान खींचते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं।' 
 
 

पढ़ें: न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों के भी खुले दरवाजे, अजय देवगन की यह फिल्म हुई सबसे पहले रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें