सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। प्रशंसक उनकी छोटी छोटी बातों को याद कर रहे हैं। पर्दे पर सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया था। सोशल मीडिया पर सुशांत ने नितेश तिवारी के साथ अपनी एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की थी, जो अधूरी ही रह गई।