अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस अभी भी उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो लगातार साझा कर रहे हैं। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं।