फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत का वीडियो पोस्ट करने पर दीपिका ने फोटोग्राफर को लगाई फटकार, बोलीं- 'परिवार के इजाजत के बिना...'

Tue, 23 Jun 2020 02:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों एक फोटोग्राफर ने सुशांत के शव को अंतिम संस्कार तक ले जाने का वीडियो साझा किया था। इस तरह का वीडियो पोस्ट करने पर दीपिका पादुकोण ने एक फोटोग्राफर को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फोटोग्राफर ने सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि 'मेरे द्वारा लिया गया वीडियो और फोटो बिना अनुमति के इस्तेमाल ना करें।' इसी कैप्शन को देखते हुए दीपिका ने जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने फोटोग्राफर को लिखा कि 'ठीक है, लेकिन आपने यह वीडियो लिया, इसे पोस्ट किया और ना केवल पोस्ट किया बल्कि उससे पैसे कमाना चाहा, क्या यह सही है। वो भी बैगर उस शख्स या उसके परिवार के लिखित अनुमति के?' 

 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सुशांत के निधन के बाद दीपिका ने पोस्ट में लिखा था कि 'एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो खुद इस मानसिक बीमारी से जूझ चुका है, मैं समझा नहीं सकती कि उस तक पहुंचना कितना मुश्किल है। बात करिए। अपने आपको एक्सप्रेस करिए। मदद मांगिए। आप अकेले नहीं हैं, याद रखें। हम इसमें एक साथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात, इसमें उम्मीद होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों दीपिका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की तारीफ करती नजर आई थीं। फिल्मों की बात करें तो दीपिका ने सुशांत के साथ फिल्म 'राब्ता' में एक आइटम नंबर किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें