बीते अप्रैल को बॉलीवुड के कई सितारों ने कोरोना काल के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और मीडिया कर्मियों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी। सितारों ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के सुपरहिट गाने 'तेरी मिट्टी' गाना भी इन लोगों को समर्पित किया था। अब यह गाना गाने के लिए अक्षय कुमार ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की तारीफ की है।