फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन महेश भट्ट ने किया था रिया चक्रवर्ती को कॉल, व्हाट्सएप चैट से खुला राज

Sat, 22 Aug 2020 12:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सएप चैट गुरुवार को सामने आई थी। ये बातचीत तब की थी जब रिया, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर चली आई थीं। इस चैट को देखकर ऐसा लग रहा था कि रिया खुद सुशांत से रिश्ता तोड़कर आई थीं और इस रिश्ते से उनके पिता भी खुश नहीं थे। अब रिया और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत की नई चैट सामने आई है। दोनों के बीच 9 जून से 15 जून के बीच क्या बातें हुईं, इसका खुलासा हो गया है। बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, 'मैं आपके बिना क्या करूंगी मेरे एंजेल। आई लव यू सर। आपने मुझे फिर से बचा लिया।' इसके जवाब में महेश भट्ट ने दिल वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर भेजा। 
विज्ञापन

3 of 7
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
10 जून को महेश भट्ट ने रिया को एक तस्वीर फॉरवर्ड की थी। वहीं 11 जून को भट्ट ने लिखा था, 'कभी-कभी चीजें वास्तव में इस तरह से देखने के लिए हैं कि वे वास्तव में हैं, आपको एक कदम वापस लेना होगा, और फिर दूसरा कदम, और फिर कुछ और।' रिया ने इसके जवाब में लिखा, 'सच में, गुड मॉर्निंग।'

4 of 7
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
12 जून को भी रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच चैट हुई थी। इस दिन भी महेश भट्ट ने एक फॉरवर्ड मैसेज रिया को भेजा था, जिसमें लिखा था, 'अकेलापन व्यक्तिगत रचनात्मकता के बीज को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किसी सच्चे को जन्म देता है।'
विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच बातचीत हुई थी। रिया ने भट्ट से मॉर्निंग कोट्स भेजने की बात कही जिसके जबाव में उन्होंने लिखा, 'भाव आकाश में तैरते हुए बादलों की तरह आते और जाते हैं।' इसके बाद रिया ने मैसेज किया, लव यू सर, मेरे एंजेल।'
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत की खबर उस वक्त हर जगह छाई हुई थी। जब 14 जून को महेश भट्ट ने दोपहर 2.35 पर रिया से कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने दो कॉल भी कीं लेकिन तब रिया ने वो नहीं उठाईं। 15 जून को महेश भट्ट ने रिया को एक और फॉरवर्ड मैसेज भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रिया ने बयान दिया था कि सुशांत ने उनसे घर इसलिए छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि उनकी बहन मीतू आ रही थीं। लेकिन गुरुवार को लीक हुई चैट में साफ हो गया है कि रिया खुद ही सुशांत का घर छोड़कर आई थीं। और वह खुद अपनी जिंदगी में सुशांत को छोड़कर आगे बढ़ना चाहती थीं।

मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए रोहित शेट्टी, फ्रीलांस वीडियोग्राफरों के खाते में भेजी आर्थिक मदद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें