फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई स्वरा भास्कर, कहा- उनको फंसाया जा रहा है?

Mon, 31 Aug 2020 06:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ reallyswara
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मामले में रिया चक्रवर्ती सहित कुछ लोग मुख्य आरोपी हैं। इस मामले की हर दिन सीबीआई, ईडी, और एनसीबी जांच कर रही है। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी होने की वजह से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और मीडिया ट्रायल झेलना पड़ रहा है। वहीं उनके समर्थन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी आवाज उठाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: reallyswara/sushantsinghrajput
स्वरा भास्कर लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। साथ ही रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में अपना पक्ष भी रखती रहती है। इस बार स्वरा भास्कर ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती को फंसाने की कोशिश की जा रही है। स्वरा भास्कर ने यह बात एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बोली है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर उस चैट को साझा किया जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने दिवंगत अभिनेता की बहन को उनकी मानसिक बीमारी और डॉक्टरों के बारे में बताया था। जबकि उनके परिवार ने कहा था कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक बीमारी के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया था। स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मीडिया ट्रायल चलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है। 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चैट बताती है कि रिया चक्रवर्ती ने साल 2019 में ही सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को उसकी मानसिक बीमारी के बारे में सूचित किया था। क्यों तेज आवाज में चिल्लाने वाले एंकर इस स्टोरी को नजरअंदाज कर रहे हैं? क्या ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है? सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
बता दें कि हाल ही में श्रुति मोदी और सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स और मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से ग्रस्त थे। वहीं दिवंगत अभिनेता के परिवार ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य के बारे में किसी ने कई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन श्रुति मोदी और मीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि परिवार का यह आरोप बेबुनियाद है।

पढ़ें: इस अंदाज में मिलिंद सोमन ने मनाया पत्नी अंकिता कुंवर का जन्मदिन, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें