मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी निजी जिंदगी के अलावा पत्नी अंकिता कुंवर की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहे हैं। इन दोनों की उम्र के बीच करीब 24 साल का फासला है, लेकिन सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर की तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि प्यार के सामने उम्र सिर्फ एक नंबर की तरह होती है। शनिवार को अंकिता कुंवर ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है।