सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान की दलील
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि इस मामले का संबंध से कोई पटना से नहीं है। जब घटना मुंबई में हुई तो मामला पटना में दर्ज क्यों किया गया। पटना में एफआईआर दर्ज कराना कानूनी रूप से गलत है। घटना के 38 दिन बाद पटना में दर्ज की गई एफआईआर में पक्षपात होने का शक है, इसलिए इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से करवाई चाहिए। वहीं पटना पुलिस एफआईआर दर्ज करने में हिचक रही थी लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा के दबाव में आकर दर्ज की गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने श्याम दीवान से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई करे ? इसके जवाब में श्याम दीवान ने कहा कि पहले इस मामले को मुंबई पुलिस करे, इसके बाद सीबीआई जांच की बात की जाएगी।