फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल, इस सबूत का किया जिक्र

Tue, 13 Oct 2020 05:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : file photo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी। इस बात का दावा एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट पर सीबीआई ने भी अपनी मोहर लगाई और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत एक आत्महत्या थी। अब इन सबके बीच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जांच पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo
सुब्रमण्यम स्वामी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वह इस मामले के कई पहलूओं पर सोशल मीडिया के जरिए खुलकर बोलते भी रहते हैं। अब एक तरफ जहां सीबीआई और एम्स की टीम में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या माना है, वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उस गिलास की जांच क्यों नहीं हुई जिससे दिवंगत अभिनेता ने आखिरी बार जूस पिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'सुबह का ऑरेंज जूस। सुशांत ने जिस गिलास में ऑरेंज जूस पिया था उसे संरक्षित क्यों नहीं किया गया? इसमें कोई भी आश्चर्य की बात नहीं कि मुंबई पुलिस ने उनका अपार्टमेंट सील नहीं किया जो कि अप्राकृतिक मौत के मामलों में जरूरी होता है।' सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
आपको बता दें कि हाल ही में सात डॉक्टरों की एम्स की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। बताया जा रहा है कि एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही शव के अन्य हिस्सों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। न ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वहीं सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुशांत केस में करीब 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, रिया के माता पिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, सुशांत के सीए, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर और कुछ दोस्तों से पूछताछ हुई है। जांच एजेंसी ने सुशांत के पावना डैम रिजॉर्ट पर भी कई लोगों से पूछताछ की थी।

पढ़ें: किसानों के प्रदर्शन पर टिप्पणी करना कंगना रणौत को पड़ा भारी, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें