फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटीं सारा अली खान, एयरपोर्ट पर मीडिया को किया अनदेखा

Tue, 13 Oct 2020 05:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : वीरल भयानी
अभिनेत्री सारा अली खान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल में नाम आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने सारा अली खान से पूछताछ की थी। जिसके बाद अब सारा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : वीरल भयानी
वीडियो में सारा अली खान ने अपने चेहरे पर मास्क और शील्ड लगा रखा है। आमतौर पर एयरपोर्ट पर जब भी सारा मीडिया को देखती हैं उनकी ओर देखकर हाय, हैलो बोलती हैं लेकिन इस बार सारा ने मीडिया को पूरी तरह अनदेखा कर दिया। उनके इस वीडियो को फोटोग्राफर वीरल भयानी ने साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : वीरल भयानी
सारा चेन्नई में फिल्म की शूटिंग करने पहुंची थीं। शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद वो वापस मुंबई लौट आई हैं। लुक्स की बात करें तो सारा ने इस दौरान नीले रंग का हूडी और गुलाबी रंग का पैंट्स पहना था। कैजुअल लुक में सारा एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गईं।

4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद सारा और उनके परिवार के लिए काफी परेशान कर देने वाला वक्त रहा। सारा के भाई इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर परिवार की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने मशहूर लेखक विन्सटन चर्चिल को कोट करते हुए लिखा है, 'अगर आप बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो बुरे वक्त को गुजर जाने दीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : ANI
बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद से सारा अली खान ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हुई है। न ही वो आते जाते इन दिनों मीडिया से बात करती हैं और न ही सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं। इससे पहले सारा लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही थीं। सारा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 10 सितंबर का है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की आने वाली फिल्म वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें