फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल जांच के बाद शौविक चक्रवर्ती की होगी कोर्ट में पेशी, बहन रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स

Sat, 05 Sep 2020 11:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ जाने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी छानबीन कर रहा है। शुक्रवार को इस मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने से पहले आज (शनिवार) इन दोनों की मेडिकल जांच होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी की टीम ने शुक्रवार देर रात शौविक और सैमुअल मिरांडा के घर उस समय छापेमारी की जब ड्रग्स पेडलर जैद विलात्रा ने खुलासा किया कि यह दोनों उससे ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद इन दोनों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। आज इन दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बारे में रिया के भाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को माना है कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक का इस बात को स्वीकार करना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी की बड़ी कामयाबी है। वहीं शौविक ने एनसीबी को बताया कि वह अपने दोस्त बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। 

4 of 5
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। वहीं बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के काननू की धारा 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं सैमुअल मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया, शौविक और सुशांत - फोटो : file photo
दूसरी ओर जैद ने भी पूछताछ में इस बात को कबूला है कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे। इससे पहले शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंती थी। एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर छानबीन भी कर सकती है। साथ ही अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

पढ़ें: मशहूर निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन, शुक्रवार को ली आखिरी सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें