फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने लगाया मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- 'कुछ छुपाने में लगी थी पुलिस'

Sat, 05 Sep 2020 11:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Ani/ instagram: sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई हर दिन जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच अब सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। एक बार फिर से सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी। वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI
विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले के सच को छुपाने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन सीबीआई मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। विकास सिंह का यह बयान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI
विकास सिंह ने एनसीबी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'एनसीबी द्वारा हुई गिरफ्तारी सुशांत के परिवार के डर को साबित करती है कि कुछ तो बड़ा है जिसे मुंबई पुलिस छुपाने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में कई और पहलू हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को उम्मीद है कि इस मामले में और भी कई पहलू निकलकर सामने आ सकते हैं।'
 

4 of 5
शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीती रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
गिरफ्तारी के बाद शौविक ने रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को माना है कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक का इस बात को स्वीकार करना इस मामले में एनसीबी की बड़ी कामयाबी है। अब तक इस पूरा मामले में साथ गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

पढ़ें: मशहूर निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन, शुक्रवार को ली आखिरी सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें