फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा को बताकर आलोचना का शिकार हुईं थी रिया, अभिनेत्री के वकील ने अब दी सफाई

Thu, 03 Sep 2020 03:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। वह दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते और उनकी निजी जिदंगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए थे। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा के बारे में भी बताया था। यूरोप यात्रा के बारे में बताने के बाद रिया को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। जिसको लेकर अब उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सफाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सतीश मानशिंदे ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती की यूरोप यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि पिछले साल यूरोप यात्रा के दौरान सुशांत सिंह राजपूत तीन दिनों तक पेरिस के होटल से बाहर नहीं निकले थे। रिया के इस बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती करते नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा। जिसको लेकर अभिनेत्री के वकील ने सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश मानशिंदे ने सफाई में कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने यह कभी नहीं कहा कि वह होटल से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकले थे। बल्कि उन्होंने यह कहा था कि सुशांत शुरुआत के तीन दिन और रात तक होटल से बाहर नहीं निकले थे। वह तीन दिन बाद निकले थे और वह वीडियो तब का ही है।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सतीश मानशिंदे आगे कहा, 'रिया ने जो कुछ भी कहा था वह पूरी तरह से सही था। सुशांत और रिया पांच से छह दिनों के लिए पेरिस में थे और उन्होंने पूरा एक दिन डिज्नीलैंड में बिताया था। तो इसमें क्या गलत है। इसमें उनके बयान को इतना क्यों तूल दिया जा रहा है। रिया ने यह भी बताया कि सुशांत बायपोलर थे, और कोई भी मेडिकल एक्सपर्ट बता देगा कि ऐसे लोगों को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच को 13 दिन हो चुके हैं। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ईडी और सीबीआई ने रिया से भी पूछताछ की है। वहीं, सीबीआई ने बुधवार को फिर रिया के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से सीबीआई ने की पूछताछ, बताया आठ जून से लेकर 14 जून तक का घटनाक्रम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें