सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस ने और अब सीबीआई की एक टीम कर रही हैं। वहीं इस मामले में कुछ लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका मर्डर हुआ था, लेकिन सीबीआई को हत्या जैसा कोई सबूत नहीं मिला है। हत्या का कोई सबूत न मिलने पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।