सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
डॉ. सुजैन वॉकर ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में बताया कि उन्होंने रिया से पूछा कि क्या सुशांत को आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं तो रिया ने कहा, हां और वह अभी डॉक्टर निकिता शाह से अपना इलाज करवा रहे हैं।' डॉ. सुजैन वॉकर ने अपने बयान में कहा, 'मुझे लगा कि सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर है और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है, इसलिए मैंने उन्हें सात नवंबर 2019 को शाम 4.45 बजे आने के लिए कहा। उन्हें मेरे क्लीनिक का पता दिया गया और करीब पौने पांच बजे रिया चक्रवर्ती व सुशांत सिंह राजपूत मेरे पास आए।'