फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती-शोविकी की चैट से खुलासा और कंगना रनौत के बयान पर मचा हंगामा, पांच खबरें

Fri, 04 Sep 2020 06:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोविक, रिया चक्रवर्ती और कंगना रनौत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आए दिन बड़ा खुलासा हो रहा है। कई ऐसी व्हाट्सअप चैट सामने आ चुकी हैं जिससे ड्रग कनेक्शन का शक और गहराता जा रहा है। सीबीआई पहले ही इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के बीच हुई मार्च 2020 की व्हाट्सएप चैट हाथ लगी है। इसमें दोनों ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं।

सामने आई रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सअप चैट, शोविक को लिखा- 'वो एक दिन में चार बार स्मोक करता है...'

 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : twitter@chintskap
ऋषि कपूर जन्मजात अभिनेता थे, कहा जाता है कि जब उन्होंने चलना शुरू ही किया था तब वो आइने के सामने जाकर तरह तरह की शक्लें बनाया करते थे। चार सितंबर को जन्में ऋषि कपूर ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में एक से एक शानदार फिल्में कीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर सहित बड़े पुरस्कार तो उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही मिल गए थे।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: रविवार को शूटिंग नहीं करते थे ऋषि कपूर, जानिए दिवंगत अभिनेता के किस्से

 
विज्ञापन

3 of 5
आदेश श्रीवास्तव - फोटो : फाइल
'क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो', 'सोना सोना', 'शाबा शाबा', 'नीचे फूलों की दुकान', 'मोरा पिया', 'मैं यहां तू वहां' और 'चली चली फिर चली चली' जैसे गाने को कंपोज करने वाले संगीतकार और गायक आदेश श्रीवास्तव ने तमाम हिट गाने दिए। उनका जन्म 4 सितंबर को मध्य प्रदेश में हुआ था। इतने हिट गाने देने के बाद भी अपने अंतिम समय में आदेश के पास इतने पैसे नहीं बचे थे कि वो अपना इलाज करा सकें।

अंतिम दिनों में इस संगीतकार के पास नहीं बचे थे इलाज के पैसे, पत्नी ने किराए पर कमरा देकर किया गुजारा
 

4 of 5
नुसरत जहां और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Instagram: @nusratchirps @narendramodi
अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी नुसरत जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं तो कभी नुसरत के बयान सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर नुसरत चर्चा में हैं और इस बार वजह है पबजी (PUBG) को लेकर उनका ट्वीट।

PUBG के बैन होने पर नुसरत जहां ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल, TIK TOK को लेकर भी दिया था बयान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच हुई जुबानी जंग की आंच अब दूर तक फैलने लगी है। कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना पर चौतरफा हमला होने लगा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। उनकी इस बात पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट किया है।

कंगना रनौत ने 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' से की मुंबई की तुलना, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें