रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
वहीं अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद एनसीबी ने इन सभी 20-25 फिल्मी सितारों पर कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सितारों को एनसीबी ने ए, बी और सी की श्रेणी में बांटा है। जिनपर कार्रवाई होगी। रिया चक्रवर्ती के अलावा एनसीबी को ड्रग्स पेडलर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच में कुछ नाम मिले हैं। ऐसे में एनसीबी इन सितारों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है।